logo

प्रिकॉशन डोज : 18+ आयु वर्ग के नागरिकों को आज से लग रहा है वैक्सीन, जानिए कहां लगवा सकते हैं टीका

18+ आयु वर्ग के नागरिकों को आज से लग रहा है वैक्सीन, जानिए कहां लगवा सकते हैं टीका

डेस्क: 

रविवार (10 जुलाई) से पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए प्रिकॉशन कोविड डोज की शुरुआत कर दी गई। देश के अलग-अलग शहरों में युवा निजी वैक्सीनेशन सेंटर्स में जाकर अपना टीकाकरण करवा रहे हैं। गौरतलब है कि, प्रिकॉशन डोज के लिए नागरिकों को खुद भुगतान करना होगा। इसमें फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा नहीं है। 

निजी वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण की सुविधा
बता दें कि 8 अप्रैल को केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए निजी अस्पतालों तथा वैक्सीनेशन सेंटर्स में सुविधा रहेगी। नागरिकों को इसका भुगतान करना होगा। प्रिकॉशन डोज वैसे एच्छिक है। जो नागरिक नहीं लगवाना चाहते, वो ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड टीके का 2 डोज लगाया जा रहा है। इसके लिए सरकार भुगतान करती है। यूं कह लें कि टीके के 2 डोज लगवाने में फ्री वैक्सीनेशन सुविधा है। 

वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने कीमतें घटा दीं
इधर 18 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन कोविड डोज का एलान होते ही वैक्सीन निर्माता कंपनियों ने इसकी कीमतें घटा दी हैं। कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर एलान किया कि टीके के एक डोज की कीमत 225 रुपये तय कर दी गई है। पहले इसकी कीमत 600 रुपये से ज्यादा थी। वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने भी कीमतों में कमी की। ऐसा इसलिए, ताकि नागरिकों को राहत मिले। 

जनवरी 2021 में हुई थी वैक्सीनेशन की शुरुआत
गौरतलब है कि कोरोना महामारी ने दुनिया में दिसंबर 2019 में दस्तक दी थी। 2020 में कोरोना महामारी की पहली लहर ने भारत में खूब तबाही मचाई। फरवरी 2021 से लेकर जुलाई 2021 तक महामारी की दूसरी लहर ने खासा परेशान किया। हालांकि, जनवरी 2021 से ही कोविड टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी थी, लेकिन सरकार ने तय किया था कि पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।

आम नागरिकों में भी फरवरी 2021 से केवल व्यस्कों को टीका लगाया जाने लगा। आखिरकार मई 2021 में पीएम मोदी ने एलान किया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को फ्री टीका लगेगा।