द फॉलोअप डेस्क:
UP Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान के मुताबिक, पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर फैसला समय आने पर होगा, लेकिन उनकी पार्टी गठबंधन के साथ या फिर अकेले चुनाव मैदान में उतरने, दोनों परिस्थितियों के लिए तैयार है।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
NDA से अलग होंगे चिराग पासवान ? बहुत बड़ा ऐलान कर रहे हैं… सुनिए pic.twitter.com/hv1LF4DPIl
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) September 29, 2026

यह भी पढ़ें: Bihar News : 1183 करोड़ में बने 14.5 किमी लंबे कॉरिडोर से पटना को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
गठबंधन पर फैसला समय आने पर होगा
चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि LJP (रामविलास) के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर कोई संशय नहीं है। हालांकि पार्टी किस गठबंधन का हिस्सा बनेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन और चुनावी तैयारियां कर रही है। चिराग के इस बयान के बाद यूपी चुनाव में LJP (रामविलास) की संभावित भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
BJP और विपक्ष पर क्या पड़ सकता है असर?
LJP (रामविलास) के यूपी में चुनाव लड़ने से किस दल को कितना राजनीतिक असर होगा, यह चुनावी समीकरण और गठबंधन की स्थिति पर निर्भर करेगा। राजनीतिक विश्लेषकों के एक वर्ग का मानना है कि अगर चिराग NDA में रहते हुए अलग-अलग सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, तो इसका असर NDA के वोट समीकरण पर पड़ सकता है और कुछ सीटों पर BJP को नुकसान की स्थिति बन सकती है। वहीं, अगर LJP (रामविलास) NDA से अलग होकर चुनाव लड़ती है और BJP नाराज मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने में सफल रहती है, तो इसका असर विपक्षी दलों के वोट समीकरण पर भी पड़ सकता है। हालांकि चुनाव से पहले मतदाताओं के रुख और सीटवार समीकरण को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना अभी संभव नहीं है।

SIR को लेकर विपक्ष पर चिराग का निशाना
चिराग पासवान ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है। चिराग ने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर विपक्ष SIR को लेकर चुनाव परिणामों पर सवाल उठाता है, तो उसे उन राज्यों के नतीजों पर भी सवाल उठाना चाहिए जहां उसके पक्ष में परिणाम आए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के बीच लगातार बहस चल रही है।
प्रयागराज में युवाओं से किया संवाद
इससे पहले रविवार को प्रयागराज के परेड मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में चिराग पासवान ने युवाओं से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने को युवाओं के सामने बड़ी चुनौतियों में शामिल बताया। उन्होंने इन समस्याओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर युवा आयोग के गठन की जरूरत बताई। चिराग ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि युवाओं के बड़े भाई के रूप में उनके बीच पहुंचे हैं। यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग का यह दौरा और पार्टी के 403 सीटों पर तैयारी के बयान ने प्रदेश की राजनीति में LJP (रामविलास) की संभावित भूमिका को चर्चा में ला दिया है।
यह भी पढ़ें: Bihar News : डॉक्टर से पूछे बिना दवा खाना भारी पड़ा, एक साल में 40 हजार से ज्यादा लोगों की किडनी खराब