logo

ईटी बिज़नेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट में CCL की संचार पहलों को राष्ट्रीय सम्मान

ईटी बिज़नेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट में CCL की संचार पहलों को राष्ट्रीय सम्मान

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

National News: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (CC&PR Dept.) को नई दिल्ली में आयोजित ET Business Excellence & Leadership Summit 2026 में प्रतिष्ठित “Strategic Communication Leadership Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभाग द्वारा संचार के क्षेत्र में किए गए नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों तथा पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच स्थापित करने सहित विभिन्न उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इंडियन फिल्म सेलिब्रिटी राजीव खंडेलवाल ने ET के मंच पर यह सम्मान प्रदान किया। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख (CC&PR Dept.) आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर (CD) मयंक कश्यप ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीसीएल ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मकता को निरंतर बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को और सशक्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी रूप से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

मजबूत कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान

सीसी एवं पीआर विभाग द्वारा की गई प्रमुख रचनात्मक पहलों में नए सीसीएल लोगो एवं टैगलाइन की डिजाइनिंग एवं क्रियान्वयन, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, ‘कबाड़ से कंचन’, ‘War Against Wastage’, National PR Conclave तथा कोलकर्मियों के जज़्बे को समर्पित स्पेशल कवर स्टाम्प (Customized Postal Stamp) सहित अन्य अभिनव पहल शामिल हैं। इसके साथ ही हाल के वर्षों में प्रिंट, डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया माध्यमों में सीसीएल सम्बंधी समाचारों में गुणात्मक वृद्धि आई हैं एवं मीडिया संबंधों को भी नया आयाम मिला है। यह सम्मान सीसीएल के रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार, नवाचारपूर्ण प्रयासों और मजबूत कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है। यह उपलब्धि सीसीएल परिवार को संचार एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में नए प्रयोगों और बेहतर प्रयासों के लिए प्रेरित करेगी।

Tags - Central Coalfields Limited Strategic Communication Leadership Award ET Business Excellence and Leadership Summit 2026 CC&PR Department Jharkhand News Jharkhand Latest Update