द फॉलोअप डेस्क
अपने 67वां जन्मदिन के अवसर पर मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा की आज बीजेपी जो सत्ता में है वो सब EVM का करिश्मा है। मायावती पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। मायावती ने इस बात को भी जाहिर किया कि अगर ऐसे ही ईवीएम से वोट होते रहे तो बीजेपी सत्ता से कभी बाहर नहीं हो सकती। मायावती ने कहा बीएसपी को ईवीएम से नुकसान हुआ है और पार्टी के जनाधार पर भी असर पड़ा है। उन्होंने खासतौर से बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि जब-जब बैलेट से चुनाव हुआ बसपा का जनाधार बढ़ा है। ईवीएम आने के बाद ही यह गड़बड़ी हुई।

मायावती किसी से नहीं करेगी गठबंधन
मायावती ने कहा कि बसपा के युवा तैयार हो जाएं एक न एक दिन सिस्टम भी फेल होगा। जिन जिन देशों में बैलेट पेपर से पहले चुनाव होता था दोबारा उसी से शुरू कर दिया गया है । इस मौके पर मायावती ने मेरे संघर्ष में जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग 18 का भी विमोचन किया। मायावती ने कहा अगले साल होने जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
