logo

दिल्ली : भाजपा ने नहीं बदला अपना कैप्टन, लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा रहेंगे अध्यक्ष

भाजपा ने नहीं बदला अपना कैप्टन, लोकसभा चुनाव तक जेपी नड्डा रहेंगे अध्यक्ष

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा ने 2023 और 2024 में विधानसभा और लोकसभा में अपनी जीत पक्की दर्ज करने की रणनीति बना ली है। भारतीय जनता पार्टी के चीफ जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।गृह मंत्री अमित शाह ने नड्डा के कार्यकाल बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 में और बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीतेगी। नरेंद्र मोदी एकबार फिर से देश के पीएम बनेंगे।बताते चले कि आडवाणी और अमित शाह के बाद नड्डा तीसरे ऐसे नेता हैं जो लगातार दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

2023-24 में भाजपा के लिए अहम चुनौती
अगले साल 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं। इनमें खासतौर पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा की दृष्टि से बेहद अहम होगा। गौरतलब है कि इन राज्यों की 93 में से 87 सीटें इस समय पार्टी के पास है।