logo

‘भारत में होने वाला है बड़ा विस्फोट’, पुलिस को फोन कर सो गया युवक; पकड़े जाने पर खोला ये राज 

gurugram2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

भारत में बड़ा बम विस्फोट ( bomb blast) होनेवाला है। एक युवक ने आधी रात को पुलिस को फोन पर ये जानकारी दी और इसके बाद वो फोन बंद कर सो गया। युवक तो सो गया लेकिन पुलिस रातभर परेशान रही। दूसरे दिन गुरुवार को युवक को अरेस्ट कर लिया गया। युवक ने बताया कि रात को पत्नी के साथ उसका झगड़ा हो गया था। वो नशे में था। उसने पुलिस और पत्नी को दहशत में डालने के लिए ये कारनामा किया। मामला गुरुग्राम का है। आरोपी युवक का नाम विकास अमरपाल है। वो मुंबई निवासी है लेकिन रोजगार के लिए 2009 से गुरुग्राम में रह रहा है। बताया कि इन दिनों वो बेरोजगार है और अक्सर शराब पीता है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी 

सेक्टर 39 सेक्टर की क्राइम ब्रांच ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। क्राइम ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास मुंबई के किसी उपनगरीय इलाके का रहने वाला है। वो 2009 में रोजगार के सिलसिले में गुरुग्राम आया था। 2019 तक सब ठीक रही। लेकिन इसके बाद कोरोना काल आ गया औऱ उसकी नौकरी चली गयी। इसके  बाद वो कभी सिक्यूरिटी गार्ड तो कभी दुकानों में सेल्समैन का काम कर गुजारा रहा है। कुछ महीनों से उसके पास कोई काम नहीं था। वो तनाव में रहने के कारण शराब का आदी हो गया। बुधवार की रात भी उसने शराब पी औऱ इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इस दौरान उसने पुलिस को फोन कर धमाके की बात कह दी। 

सिविल लाइंस पुलिस ने दर्ज किया मामला 

मामले में गुरुग्राम की सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन किया और कहा कि आधी रात के बाद कभी देश में बड़ा धमाका हो सकता है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर गिया। पुलिस सक्रिय हो गयी औऱ रातों-रात उसके मोबाइल का लोकेशन पता किया गया। सुबह पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि युवक पुलिस को देखकर घबरा गया औऱ भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।