logo

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मोहब्बत की दुकान वाली बस पर आप राहुल के साथ ऐसे कर सकते हैं सवारी  

rahul_G.jpg

 

 

द फॉलोअप डेस्क 

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में आप भी मोहब्बत की दुकान वाली बस में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आपको कांग्रेस पार्टी की ओऱ से जारी एक टिकट को खरीदना होगा। टिकट से जमा राशि को पार्टी फंड में जमा किया जायेगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के जेनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने दी है। जयराम रमेश ने इस टिकट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। जयराम रमेश ने लोगों से अपील की है कि राहुल गांधी की ये यात्रा देश को अन्याय से मुक्ति के लिए है, इसलिए इसमें आपकी सहभागिता देश का भविष्य तय करने वाली साबित हो सकती है। 

कैसी है मोहब्बत की दुकान वाली बस 

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक खास तरह से डिजाइन की गयी वोल्वो बस का इस्तमाल कर रहे हैं। बस में हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाया गया है। राहुल गांधी इसी लिफ्ट की मदद से बस की छत पर खड़े होकर लोगों के अभिवादन का जवाब देते हैं। साथ ही रास्ते में आयोजित होनेवाली जनसभा को संबोधित करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी यात्रा के तहत मणिपुर पहुंच चुके हैं। मणिपुर में उन्होंने कहा कि हमें मणिपुर में हिंसा के शिकार लोगों के दिल से दर्द को मिटा कर ‘उम्मीद का दीया’ जलाना होगा। कहा, हमारी यात्रा बीजेपी की विभाजन और उपेक्षा की राजनीति से ज़ख्मी भारत की आत्मा पर एकता और मोहब्बत का मरहम है।

झारखंड में ऐसे बन सकेंगे ‘न्याय योद्धा’

वहीं, झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में आमजन की भागीदारी के लिए कांग्रेस ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस पर मिस्ड कॉल कर कोई भी व्यक्ति ‘न्याय योद्धा’ बन सकता है और वो राहुल के साथ उनकी यात्रा में शामिल हो सकता है। अगले महीने भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। इसके लिए हर प्रखंड से न्याय योद्धओं को चिन्हत कर समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया गया है। यात्रा में शामिल होने और न्याय योद्धा बनने के लिए टोल फ्री नंबर 9891802024 जारी किया गया है। इस पर मिस्ड कॉल दे कर न्याय योद्धा बना जा सकता है।