logo

Quad Summit 2022 : पीएम मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जापान में बोले ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री

anthony.jpg

डेस्क: 

क्वाड समिट-2022 में हिस्सा लेने जापान पहुंचे पीएम मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के रिश्ता बेहद अहम है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से मजबूत गठबंधन रहा है। 

 

भारत के साथ रिश्ता ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम! 
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के साथ रिश्ता ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एंथनी अल्बनीज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने सच में काफी सम्मान की बात है। इस दरम्यान पीएम मोदी ने भी एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में जीत की बधाई दी। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापक साझेदारी पर वार्ता की जिसमें रणनीतिक साझेदारी, व्यापार-निवेश, रक्षा उत्पादन, अक्षय उर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, शिक्षा, साइंस-टेक्नोलॉजी, कृषि शोध, स्पोर्ट्स तथा व्यक्तिगत संबंधों के विषय में चर्चा की।

पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज की द्विपक्षीय वार्ता
दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति के प्रति उत्साह जताया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को निकट भविष्य में भारत की यात्रा करने का न्योता दिया। इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने आपसी आर्थिक एजेंडा तथा क्लीन एनर्जी की टेक्नोल़जी के आदान-प्रदान पर चर्चा की। 

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को दिया न्योता
पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बारे में ट्वीट करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने लिखा कि पीएम मोदी के साथ मेरी द्विपक्षीय वार्ता साझा आर्थिक हितों पर केंद्रित रही जिसमें हमने क्लीन एनर्जी की टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा की।