logo

अमित शाह ने बदला अपना ईमेल पता, अब zoho मेल का करेंगे इस्तेमाल

अमित शाह ने बदला अपना ईमेल पता, अब zoho मेल का करेंगे इस्तेमाल

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अब अपना आधिकारिक ईमेल पता बदल लिया है। और इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये दिया है। उन्होंने बताया है कि अब वे Zoho Mail का उपयोग करेंगे। अमित शाह ने एक्स पर लिखते हुए लोगों से अपील की है कि आगे से सभी मेल्स उनके नए पते पर भेजे जाएं।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "सभी को नमस्कार, मैंने अब Zoho मेल पर स्विच कर लिया है। कृपया मेरे ईमेल पते में हुए बदलाव को ध्यान में रखें। मेरा नया ईमेल पता है — amitshah.bjp@zohomail.in"
उन्होंने आगे लिखा "भविष्य में किसी भी संदेश के लिए कृपया इसी पते का उपयोग करें। इस विषय पर ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"
आपको बता दें कि zoho मेल एक भारतीय कंपनी है, जो gmail, yahoo आदि जैसी ही सुविधाएँ प्रदान करती है। यानि यह भी एक ईमेल प्लेटफ़ॉर्म है। जिसके जरिये लोगों तक संदेश भेजे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अभी कुछ दिनों पूर्व ही सभी भारतीयों से स्वदेशी चीजों का उपयोग करने का निवेदन किया था, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी चर्चा में आ गए हैं। 
 

Tags - national news national khabar zoho mail national latest news amit shah news amit shah new mail news