logo

नई दिल्ली में मिले अमित शाह और अर्जुन मुंडा, झारखंड के विकास और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में मिले अमित शाह और अर्जुन मुंडा, झारखंड के विकास और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली
आज नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय हेतु गृह मंत्री को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
झारखंड के विकास और चुनावी प्रयासों पर हुई सकारात्मक चर्चा
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं विकासात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान अमित शाह जी ने चुनाव अभियान के दौरान अर्जुन मुंडा द्वारा पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों, उनके व्यापक जनसंपर्क और समर्पित प्रयासों की सराहना की।  

Tags - Arjun Munda Amit Shah New Delhi West Bengal Election Jharkhand Development