logo

उज्ज्वला योजना : उज्ज्वला कनेक्शन मिलने के बाद, 90 लाख लोगो ने नहीं भरवाया गैस सिलिंडर  

उज्ज्वला कनेक्शन मिलने के बाद, 90 लाख लोगो ने नहीं भरवाया गैस सिलिंडर  

 नई दिल्ली :
भारत एक लोक कल्याणकारी राज्य है। यहाँ कई योजनाए लोगों के कल्याण के लिए बनाई जाती हैं। उन्ही योजनाओ में से एक है,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना। जिसके तहत 9 करोड़ परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके है। लेकिन ,इन 9 करोड़ गैस कनेक्शन में से 90 लाख लाभार्थियों ने सिलिंडर दोबारा भरवाया ही नहीं। बीबीसी ने अंग्रेजी अखबार द हिन्दू के हवाले से खबर में बताया है कि यह खुलासा आरटीआई के जवाब से हुआ हैं।आरटीआई कार्यकर्त्ता चंद्रशेखर गौड़ ने तीनो तेल मार्केटिंग कंपनियों भारत पेट्रोलियम ,इंडियन आयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन से यह जानकारी हासिल की है।  इस उज्ज्वला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश के बलिया से 2016 में किया था। जिसके तहत 8 करोड़ परिवारों को मार्च 2020 तक गैस कनेक्शन  देने का लक्ष्य रखा था। जिसे वित्त वर्ष 2021 -22 में बढाकर एक करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन देने का प्रावधान किया गया।  

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी 
सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए सवाल से मिली जानकारी के मुताबिक़ 90 लाख लोगो ने गैस सिलिंडर मिलने के बाद उसे नहीं भरवाया। इंडियन आयल कारपोरेशन ने बताया की मार्च 2021 तक जो भी गैस कनेक्शन दिए, उनमें से बीते वित्त वर्ष में 65 लाख लोगो ने कनेक्शन की दोबारा रिफिल्लिंग नहीं करवाई।वही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के 9. 1 लाख और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के 15. 96 लाख लोगो ने दोबारा गैस नहीं भरवाया। इसके साथ भारत पेट्रोलियम ने कहा उसके द्वार दिए गए आकड़े साल 2019 के ही है ,जो उज्ज्वला का पहला चरण था।  


कोरोना के दौरान मुफ्त दी गई थी तीन सिलिंडर 
आरटीआइ के आकड़ो के साथ यह बात भी गौर करने वाली है कि कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बीच सरकार ने मुफ्त गैस दिए थे। हर एक कनेक्शन को 3 बार मुफ्त रिफिलिंग की छूट दी गई थी। ऐसे में अगर यह छूट न मिली होती तो दोबारा रिफिलिंग न करवाने वालों का आकड़ा 90 लाख से कही ज्यादा होता।