logo

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग के आरोपी ने पुलिस हिरासत में किया सुसाइड

salmaan1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिल रही खबरों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस हिरासत में सुसाइड किया। हालांकि सुसाइड के प्रयास के दौरान ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक आरोपी का नाम अनुज थापन बताया गया है। बता दें कि थापन के साथ दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस हिरासत में बंद हैं। मुंबई पुलिस ने थापन की आत्महत्या की तस्दीक की है। 

अस्पताल में हुई मौत 

मुंबई पुलिस मुख्यालय से जारी एक खबर के अनुसार बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में पकड़े गए आरोपियों में से एक ने पुलिस हिरासत में सुसाइड करने की कोशिश की। उसे आनन-फानन में मुंबई के जीटी अस्पताल में एडमिट किया गया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि थापा पर शूटरों को आर्म्स उपलब्ध कराने का आरोप था। इस मामले में कुछ ही दिनों बाद उसकी पेशी होने वाली थी।

पनवेल में रहते थे आरोपी 
बता दें कि कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की बात कही थी। दोनों शूटरों ने पनवेल में एक फ्लैट के लिए 3500 रुपये किराया और 10,000 रुपये डिपॉजिट किया था। उन्हें आर्थिक मदद मिल रही थी। फायरिंग के बाद ये दोनों शूटर सड़क के रास्ते मुंबई से गुजरात गए थे। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी लख्मी गौतम ने आगे बताया कि सलमान खान के घर के साथ-साथ फार्म हाउस पर भी रेकी की गई थी। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Salman KhanBollywoodFIRINGSUCIDE