logo

AAP का एलान- राजस्थान में सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

AAP1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम आदमी पार्टी (AAP)  राजस्थान में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इस महीने के आखिर में AAP अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। यह जानकारी AAP राजस्थान के प्रदेश सचिव विश्वेंद्र सिंह ने दी। वह आज अलवर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार बिजली का बिल माफ करने की बात कहती है, लेकिन दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में आज भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिजली पूरे 24 घंटे नहीं दी जा रही है। छह घंटे बिजली का कट लग रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार को इस तरह के कट को रोकना चाहिए। 


विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली और पंजाब सहित गुजरात के पैटर्न पर राजस्थान में भी चुनाव लड़ेगी। वह अगर चुनाव में जीतती है, तो जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N