logo

अजब-ग़ज़ब : रशिया से आयी विदेशी दुल्हन ने थामा इंदौर के छोरे का हाथ, फोटो क्लिक करने के दौरान हुई थी दोस्ती

रशिया से आयी विदेशी दुल्हन ने थामा इंदौर के छोरे का हाथ, फोटो क्लिक करने के दौरान हुई थी दोस्ती

इंदौरः
प्यार किसी बंधन को नहीं मानता है, ना जात-पात, ना ऊंच-नीच और ना ही किसी सरहद की दीवार को। एक बार जो प्यार हो गया तो फिर आपका साथी जहां कहीं भी हो आप उसे ढुंढते हुए उसके पास पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है मध्य प्रदेश के इंदौर में । दरअसल, रशिया से एक लड़की इंदौर अपने प्रेमी से मिलने आयी और उससे शादी भी रचाई। रूस की युवती का नाम लीना बैरकोलसेव है। इंदौर के जिस लड़के से उसने शादी की है उसका नाम ऋषि वर्मा है। 


कैसे हुई मुलाकात 
दोनों की पहली मुलाकात 2019 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में फोटो खींचने के दौरान हुई थी।  फिर दोनों की धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी। ऋषि ने वीडियो कॉल पर अलीना से अपने प्यार का इजहार किया था। कुछ वक्त बात अलीन ने भी हां कर दिया। इस बीच कोरोना संक्रमण के कारण कड़ी पाबंदियां लग गई. दोनों काफी वक्त तक एक दूसरे से मिल नहीं सके। जानकारी के मुताबिक अब दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे हालांकि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया है। 


शेफ हैं ऋषि
इंदौर के ऋषि वर्मा हैदराबाद में शेफ का काम करते हैं। वह यूरोप के ट्रिप पर गए थे। तभी उनकी मुलाकात अलीना से हुई थी।  ऋषि ने अलीना को फोटो क्लिक करने के लिए कहा था। इसी बहाने दोनों में दोस्ती हो गई> फिर दोनों फोन पर बातें करने लगे। दिसंबर 2021 में वीजा मिलने के बाद अलीना इंदौरआ गई, फिर कभी वापस नहीं गई। 24 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कपल का कहना है कि अब वे हिंदी रीति-रिवाजों से दिसंबर में दोबारा शादी करने वाले हैं।