बर्दवानः
पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। यहां जिस्मफरोशी का विरोध करने पर 45 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मिहिर पंडित है। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में एक महिला भी शामिल है। घटना गुरुवार रात जिले के कटवा के जगदानंदपुर इलाके की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक हत्या में तुकी पंडित नाम की महिला भी शामिल है।

घर में देह-व्यापार करती थी तुकी पंडित
बताया जा रहा है कि तुकी पंडित अपने घर में जिस्मफरोशी समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों में लिप्त थी। उनके घर में पूरे दिन दूसरे दूसरे पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। पड़ोसी मिहिर पंडित और शिबू पंडित समेत कई स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था। मिहिर पंडित के विरोध से महिला नाराज थी।

मेले से घर लौट रहे थे मिहिर पंडित
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार की देर रात महिर पंडित किसी मेले से घर लौट रहे थे। तभी मिहिर पंडित पर हमला कर दिया गया। इस घटना में प्रशांत महलदार, सोमनाथ मांझी और कई अन्य शामिल बताया जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए मिहिर पंडित ने पास ही एक चानाचूर कारखाने में शरण ली, लेकिन हमलावर वहां भी घुस गए। मिहिर पंडित को रॉड, डंडे आदि से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

शव छोड़कर भाग गये थे आरोपी
हमलावर मिहिर का शव कारखाने में छोड़कर ही फऱार हो गये थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर गई और मिहिर पंडित का शव बरामद किया। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने हमलावर तुकी पंडित, प्रशांत महलदार और सोमनाथ मांझी नाम के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।