logo

महंगाई : घरेलू LPG गैस सिलेंडर की दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, कीमत 1 हजार के पार!

घरेलू LPG गैस सिलेंडर की दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, कीमत 1 हजार के पार!

दिल्लीः
महंगाई से त्रस्त आम आदमी के जेब पर आज एक और झटका लगा है।  किचन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए बढ़ गया है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये का इजाफा हुआ है।  घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत अब 999.50 रुपये हो गयी है। याद हो कि इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 


999.50 रुपये हुए दाम 
दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है। बता दें, इसी महीने की एक तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे। दाम में बढ़ोतरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2355.50 रुपये है। पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी।