logo

Breaking : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली हमले में CRPF के 3 जवान शहीद

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली हमले में CRPF के 3 जवान शहीद

डेस्क: 

नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 3 जवान शहीद हो गए। घटना, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर स्थित नुआपाड़ा की है। मिली जानकारी के मुताबिक हमले का शिकार हुई सीआरपीएफ की टीम दरअसल रोड ओपनिंग पार्टी थी जो गश्त पर निकली थी। हमले में कई जवानों के घायल होने की भी सूचना है। फिलहाल, सुरक्षाबलों की अन्य टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। 

जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
जानकारी के अनुसार नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों में यूपी के रहने वाले एएसआई शिशुपाल सिंह और हरियाणा के रहने वाले एएसआई शिवलाल और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। तीनों जवान सीआरपीएफ की 9वीं बटालियन के थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआरपीएफ जवानों की नक्सलियों के साथ जंगल में मुठभेड़ भी हुई।