logo

पुलवामा : लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी ढेर, तीसरे की तलाश में जुटे हैं सुरक्षाबल के जवान

लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी ढेर, तीसरे की तलाश में जुटे हैं सुरक्षाबल के जवान

पुलवामा: 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबल के जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गये आतंकवादी, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे। एक अन्य आतंकवादी की तलाश जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और छिपे हुए आतंकी की तलाश कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि आगे की जानकारी दी जायेगी। 

 

खुफिया जानकारी पर हुई कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पुलवामा के पाहू इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। जवानों की गतिविधि देकर आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। 

एक आतंकवादी की तलाश जारी
कश्मीर पुलिस में आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को घेर लिया था। जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कई राउंड की फायरिंग के बाद जवानों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया वहीं तीसरे की तलाश जारी है।