logo

महंगाई : 14.2 किलोग्राम  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृध्दि, यहां जाने पूरी डिटेल

14.2 किलोग्राम  एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृध्दि, यहां जाने पूरी डिटेल

रांचीः
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 5 महीने बाद बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। सूत्रों के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो जाएंगी। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दर 949.5 रुपए हो गई है। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपये हो गया। मुंबई में 949.50 रुपये हो गई। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये हो गई। वहीं पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये हो गई। 


यहां चेक करें LPG की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।


जंग का हो रहा असर 
कहा जा रहा है कि रूस और यूक्रेन में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बढ़ोतरी हो रहा है, जिसका असर अब घरेलू असर बाकी चीजों  पर भी  दिखने लगा है