निक्की यादव मर्डर मामला का खुलासा परत दर परत खुलता जा रहा है। निक्की और साहिल गहलोत के बीच 2018 में प्यार हुआ था। 10 फरवरी को साहिल की शादी थी। सूत्र के मुताबिक 9 फरवरी की शाम को दोनों बीच शादी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल ने मोबाईल चार्जर की केबल से निक्की का गला घोंट दिया। जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। साहिल ने निक्की की हत्या कश्मीरी गेट स्थित ISBT के पास अपने कार में ही झगड़ा के दौरान कर दी। जिसके बाद उसने वहां से 35 किलोमीटर का सफर तय कर मित्रांव गांव पहुंचा। जहां उसने अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की की लाश को छिपा कर अपने घर चला गया। 10 फरवरी को साहिल की शादी थी। वह शादी के बाद लाश को ठिकाने लगाने के फिराक में था। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। इस दौरान किसी ने पुलिस को फ्रिज में रखे लाश की खबर दे दी। पुलिस 10 फरवरी को ही साहिल के ढाबे के फ्रिज से लाश बरामद कर लिया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को साहिल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने उसे 5 दिनों के रिमांड पर भेज दिया है। इधर, पुलिस निक्की का शव को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद-पटना ट्रेन में बक्से में मिली युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
कार में दिया घटना को अंजाम
पिता ने फांसी की मांग
इस दौरान वह निक्की के पिता सुनील यादव को भी तीन दिनों तक गुमराह करता रहा। लेकिन, जब पुलिस ने शिनाख्त के लिए उन्हें बुलाया तब उनको बेटी की हत्या की पता चला। जिसके बाद पीड़ित पिता ने आरोपी साहिल को देने की फांसी की मांग की।

2018 में निक्की-साहिल की हुई थी मुलाकात
2018 में कोचिंग करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। साहिल उत्तम नगर की करियर पॉइंट कोचिंग में SSC एग्जाम की तैयारी कर रहा थी। निक्की भी उत्तम नगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में मेडिकल एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गया। जिसके बाद साहिल ने फरवरी 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में डी. फार्मा में एडमिशन लिया और निक्की ने भी इसी कॉलेज में BA (इंग्लिश ऑनर्स) जॉइन किया। जिसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में एक मकान में एक साथ लीव इन पार्टनर बनकर रहने लगे। निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। निक्की 1999 के ऑपरेशन विजय यानी कारगिल वार में शामिल रहे जवान प्रवीण यादव की भतीजी है। वहीं, निक्की के गांव में उसके मौत के बाद मातम पसरा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT