logo

ओडिशा : ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, 62 हजार से अधिक को कौशल प्रशिक्षण की तैयारी

 ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, 62 हजार से अधिक को कौशल प्रशिक्षण की तैयारी

द फॉलोअप डेस्क 
ओडिशा रूरल डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग सोसाइटी (Odisha Rural Development and Marketing Society-ORMAS) ने ग्रामीण युवाओं के रोजगार (Employment) को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और 62 हजार से अधिक युवा को कौशल प्रशिक्षण की तैयारी है। इस आशय के साथ आज भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में दो दिवसीय राज्य-स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) की शुरुआत की गई। ओडिशा सरकार (Odisha Government) के ग्रामीण विकास, और पेयजल मंत्री (Minister of Rural Development and Drinking Water), रवि नारायण नाइक (Ravi Narayan Naik) द्वारा उद्घाटन किए गए इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन (Implementation) को बेहतर बनाना और पूरे राज्य में स्थायी आजीविका (Sustainable Livelihood) के अवसरों का विस्तार करना रहा। 

विकसित ओडिशा 2036' और 'विकसित भारत 2047 पर फोकस 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, मंत्री नाइक ने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित ओडिशा 2036' और 'विकसित भारत 2047' के विजन को हासिल करने के लिए कौशल विकास (skill development) एक मजबूत आधार है। राज्य के युवाओं को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए, उन्होंने संबंधित पक्षों से युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों, KBK (कालाहांडी-बलंगीर-कोरापुट) जिलों, आकांक्षी जिलों (Aspirational districts) और पश्चिमी ओडिशा के युवाओं की क्षमताओं को निखारने पर जोर दिया, ताकि वे तेजी से विकास कर रहे आर्थिक क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठा सकें।

ओडिशा की कौशल विकास यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया

स्वागत भाषण देते हुए, ORMAS की CEO डॉ. मोनिका प्रियदर्शिनी ने ओडिशा की कौशल विकास यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। DDU-GKY की शुरुआत के बाद से, राज्य ने लगभग 2.10 लाख ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया है और 1.23 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न उद्योगों में सफलतापूर्वक रोजगार दिलाया है। 
 

Tags - DDU-GKY 2.0 Odisha Skill Development Rural Youth Employment ORMAS Skill Training Programme