logo

गलतफहमी और धर्म को नहीं समझ पाने के कारण होते हैं धार्मिक अत्याचार- मोहन भागवत 

गलतफहमी और धर्म को नहीं समझ पाने के कारण होते हैं धार्मिक अत्याचार- मोहन भागवत 

अमरावती (महाराष्ट्र)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि धर्म के नाम पर होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार गलतफहमी और धर्म की समझ की कमी के कारण हुए। महाराष्ट्र के अमरावती में महानुभाव आश्रम के शताब्दी समारोह में उन्होंने कहा कि धर्म महत्वपूर्ण है और इसकी उचित शिक्षा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि धर्म का अनुचित और अधूरा ज्ञान अधर्म की ओर ले जाता है। धर्म के नाम पर दुनिया भर में हुए सभी उत्पीड़न और अत्याचार वास्तव में धर्म की गलतफहमी और समझ की कमी के कारण हुए।’’ उन्होंने कहा कि धर्म हमेशा से अस्तित्व में रहा है और सब कुछ इसके अनुसार चलता है, इसीलिए इसे सनातन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि धर्म का आचरण ही धर्म की रक्षा है।


 

Tags - RSS Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking