किसान आंदोलन में शामिल संगठनों ने आज ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। इसी देखते हुए दिल्ली से लगे सभी बोर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में ट्रैफिक सिग्नल पर कारों की सफाई कर पैसे कमाने वाले युवक की लॉरी से कुचलकर मौत हो गई।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर 28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उपस्थित रहेंगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में उस स्थान पर डुबकी लगाई जहां कभी द्वारका नगरी हुआ करती थी। डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने अपने अलौकिक अनुभव मीडिया से शेयर किये।
CM योगी के काफिले में शामिल वाहन के सामने कुत्ता आ गया। इससे वाहन पलट गया और इसमें सड़क किनारे खड़े 2 लोगों की मौत हो गयी। साथ ही इसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गये।
बिना चालक के ट्रेन 84 किलोमीटर तक भागती रही और किसी को इसका पता नहीं चला। इस दौरान ट्रेन की स्पीड लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी शहर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। विस्फोट में अबतक कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस हताहतों की संख्या और विस्फोट के कारणों की पड़ताल में लगी हुई है।
झारखंड में 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव 21 मार्च को होना है। इससे पहले प्रदेश में उम्मीदवारों के नाम पर अलग-अलग पार्टियों में मंथन जारी है। खबरें हैं कि बीजेपी से गणेश मिश्रा और आशा लकड़ा के नाम पर मंथन हो रहा है।
किसान आंदोलन में नरमी को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गयी है। बता दें कि इन जिलों में पिछले 11 फरवरी से इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया था।
रांची जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त कर दी है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब 1 हजार पुलिस फोर्स के अलावा 45 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें रैफ, जैप, जिला बल, आईआरबी शामिल है।
मणिपुर में फिर हिंसा की जद में है। ऑल मणिपुर स्टूडेंट्स यूनियन के ऑफिस में विस्फोट हुआ, जिसमें एक युवक की मौत की मौत खबर मिली है।
पीएम नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को झारखंड के सरायकेला-खरसावां में बने रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ओवर ब्रिज का उद्घाटन नयी दिल्ली से ऑनलाइन करेंगे।