केंद्र सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 'नो डिटेंशन पॉलिसी' को समाप्त कर दिया है। इस नए फैसले के तहत, अब 5वीं और 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा।
सोमवार को बांग्लादेश ने भारत को एक आधिकारिक नोट भेजा है, जिसमें उसने अपनी हटाई गई प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रत्यर्पण की मांग की है।
महा कुंभ मेला 2025 के अवसर पर ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची – टूण्डला – रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा ।
पंजाब के गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले में कथित रूप से शामिल 3 आतंकियों को सोमवार (23 दिसंबर, 2024) तड़के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले एक से डेढ़ साल में युवाओं के लिए लगभग 10 लाख स्थायी सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक हादसा हुआ है। यहां पर फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को एक डंपर ने कुचल दिया। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि धर्म के नाम पर होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार गलतफहमी और धर्म की समझ की कमी के कारण हुए।
बनारस के मुस्लिम दालमंडी बाजार पर संकट आ गया है। खबर है कि यहां की 10,000 दुकानों को सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़ा जायेगा।
गुजरात के साबरकांठा जिले से मानव तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 साहूकारों ने एक 7 साल की मासूम बच्ची को राजस्थान में एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये में बेच दिया।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के नाम पर उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
शहीद भगत सिंह किसान यूनियन (एसबीएसकेयू) की सभा पिहोवा के गुरुद्वारा बाउली साहिब में संपन्न हुई। बैठक में बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी विल्मोर बुच कई महीनों से अंतरिक्ष में हैं और उनकी वापसी लगातार टल रही है।