logo

Ranchi : पे-आउट में कमी होने से Zomato के डिलिवरी ब्यॉय नाराज, आज देंगे धरना

पे-आउट में कमी होने से Zomato के डिलिवरी ब्यॉय नाराज, आज देंगे धरना

रांचीः
जोमैटो कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय में नाराजगी देखी जा रही है। रांची में आज जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय धरना देने वाले हैं। यह धरना कंपनी की तरफ से बार-बार पे-आउट में कमी किए जाने को लेकर दिया जाएगा। इसलिए आज वह काम नहीं कर रहे हैं, जिससे कई जगह पर डिलीवरी का काम बंद है। सभी डिलिवरी ब्यॉय आज जाकिर हुसैन पार्क के पास शाम चार बजे तक धरना पर रहेंगे।