रांची
युवा आजसू के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में रांची नगर निगम की महापौर रौशनी खलखो से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने निगम क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन और उनके त्वरित निराकरण की मांग की। ज्ञापन माध्यम से युवा आजसू ने मांग की कि हाल ही में रांची नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में जो बढ़ोतरी की गई है उसे निरस्त किया जाए। रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पीने की पानी की समस्या को अविलंब सुधार किया जाए। रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहल्लों के सड़कों का जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाए ताकि यातायात की सुविधा सुचारू रूप से चल सके। आगामी मानसून को देखते हुए नालियों की साफ-सफाई कर उसे दुरुस्त किया जाए ताकि जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो। आए दिन चोरी की घटना रांची नगर निगम क्षेत्र में बढ़ती जा रही है उसे ध्यान में रखते हुए मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाए।

बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जनता परेशान
रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण कर उसे सुव्यवस्थित किया जाए। और नगर निगम के अंतर्गत सभी तालाबों का जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कराई जाए। इस अवसर पर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा रांची स्मार्ट सिटी है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जनता परेशान है। महापौर ने हमारी मांगों को गंभीरता से सुना है और आश्वासन दिया है कि 15 दिनों के अंदर कार्रवाई शुरू होगी। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो युवा मोर्चा जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव, प्रताप सिंह, मो शाहिद, मो इश्तियाक, मोहित ठाकुर, गणेश यादव, आदर्श मिश्रा, सचिन यादव, मो बेलाल सहित कई लोग उपस्थित रहें।
