logo

बाइक रैली निकाल युवा, विश्व आदिवासी दिवस पर जताएंगे विरोध, कहा- चुप रहने का मतलब ये नहीं कि हम गूंगे हैं

लगकीहलगूब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
करमटोली के धुमकुड़िया भवन में शनिवार को आदिवासी युवा संगठन की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें 09 अगस्त 2023 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित बाइक रैली फॉर यूनिटी के संबंध में बताया गया। शशि पन्ना ने बताया कि इस बार विश्व आदिवासी दिवस विरोध दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बाइक रैली सुबह 10 बजे मोराहाबादी मैदान से निकाला जाएगा जिसमें 500 से अधिक बाइक शामिल होंगे। मोरहाबादी से बिरसा चौक तथा बिरसा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक की बाइक रैली में युवा आक्रोश व्यक्त कर नारा लगाते जायेंगे। आयोजक समिति के विकास तिर्की ने कहा कि लोग सोचते हैं कि आदिवासी चुप है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आदिवासी गूंगा और बहरा है। हम  शोषण और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज सड़क में बुलंद करेंगे।


भविष्य में बड़ा उलगुलान करेंगे
अल्बिन लकड़ा ने कहा कि आदिवासियों पर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर लगातार हो रहे हमले को लेकर हम आक्रोशित हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर सड़क पर निकल कर एकजुटता दिखाएंगे और आने वाले समय में पूरे राज्य के आदिवासी को एकजुट कर बड़ा उलगुलान करेंगे। शीतल प्रतीक्षा टोप्पो ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं पर  हो रहे उत्पीड़न से पूरे देश शर्मशार है। इस तरह की घटना से पूरे देश के आदिवासी और महिला आक्रोशित है। बाइक रैली के माध्यम से हम पूरे राज्य में संदेश देना चाहते है कि महिला भी इस तरह की कार्यक्रम में मजबूती से अपनी भागीदारी देकर आक्रोश व्यक्त कर सकती है और उनकी उपस्थिति उतनी ही आवश्यक है जितना पुरुष की है।


ये सभी रहे मौजूद 
इस मौके पर शशि पन्ना, विकास तिर्की, अल्बीन लकड़ा, अनिल उरांव, शीतल प्रतीक्षा टोप्पो, अमरनाथ लकड़ा, नितिन तिर्की, पंकज भगत, अजीत लकड़ा, दीपक मुंडा, विनोद कच्छप, अभिषेक तिर्की, कृष्ण लकड़ा, विक्रम परधिए, आकाश बाड़ा, रोहित लोहरा व अन्य मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT