logo

हजारीबाग के कटकमदाग में वंदे-भारत ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

हजारीबाग के कटकमदाग में वंदे-भारत ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

हजारीबाग:

वंदे-भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. मामला हजारीबाग के कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरियवां का है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की शिनाख्त होना बाकी
अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को शीत गृह में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है. साथ ही पूरे मामले की जांच भी जारी है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या कोई और वजह, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है. 

Tags - HazaribaghHazaribagh NewsKatkamdagVande Bharat TrainTrainTrain AccidentAccident by Train