logo

अपर बाजार में योगदा सत्संग मठ ने लगाया वाटर कूलर, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

yogdA_BAZAR.jpg

रांची

रांची के व्यस्त अपर बाज़ार क्षेत्र में योगदा सत्संग शाखा मठ ने आम जनता को गरमी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक वाटर कूलर स्थापित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इसे स्थानीय लोगों को समर्पित किया गया। समारोह में डीआईजी, JAP कार्थिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के स्वयंसेवक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की।

गर्मियों में राहगीरों और मजदूरों को मिलेगी राहत, सेवा भावना का उदाहरण
शहर के भीड़भाड़ वाले इस इलाके में लगाए गए वाटर कूलर से प्रतिदिन करीब 2000 से 3000 लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें दुकानदार, दिहाड़ी मजदूर, राहगीर और बाजार आने वाले लोग शामिल हैं। मठ की ओर से बताया गया कि यह पहल परमहंस योगानन्द की निःस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित है और आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

Tags - RanchiNews UpperBazar YogodaSatsang PublicService WaterCoolerInstallation