logo

पलामू में खेत में करंट लगने से मां की मौत, बेटा-बहू गंभीर रूप से झुलसे

पलामू में खेत में करंट लगने से मां की मौत, बेटा-बहू गंभीर रूप से झुलसे

सतबरवा/पलामू:

पलामू के सतबरवा में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल है।  मामला दुलसुलमा गांव का है। हादसा खेत में काम करने के दौरान हुआ। मृत महिला की पहचान 50 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि बेटा भीम कुमार सिंह और बहू मुन्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि रोपाई से पहले खेत को तैयार करने के उद्देश्य से पूरा परिवार गया था।

सबसे पहले भीम कुमार सिंह खेत पर उतरे, जहां बिजली के तार के संपर्क में आकर गिर पड़े। बेटे को बचाने दौड़ीं मीना देवी और पत्नी मुन्नी भी करंट की चपेट में  आ गई। शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को बिजली के तार से अलग किया, हालांकि देर हो चुकी थी 

सभी घायलों को तत्काल तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं भीम कुमार सिंह और मुन्नी देवी की हालत गंभीर है। सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन घायलों  को अस्पताल ले गए थे। पुलिस मामले में  और जानकारी जुटा रही है। 

Tags - JharkhandPalamuAccidentJharkhand Update