logo

आंधी-बारिश बनी काल: बकरी चराने गई महिला की आसमानी बिजली गिरने से दर्दनाक मौत 

kandi_thana.JPG

गढ़वा

गढ़वा जिले में शुक्रवार अहले सुबह आए आंधी-तूफान और बारिश के दौरान हुई वज्रपात की घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह दर्दनाक घटना जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव की है। मृतका की पहचान भृगु साह की 55 वर्षीय पत्नी सनमति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह घर से बाहर खेत की ओर बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ।

पूरे गांव में मातम पसरा हुआ 

आसमानी बिजली की चपेट में आने से सनमति देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इधर, अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Tags - Thunderstorm Woman Death Lightning Incident Heavy Rain Jharkhand Weather