logo

गढ़वा : बीडीओ  पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, तो पति ने भी कहा इसका किसी और के साथ चल रहा चक्कर

बीडीओ  पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, तो पति ने भी कहा इसका किसी और के साथ चल रहा चक्कर

गढ़वाः

नगर उंटारी प्रखंड के बीडीओ श्रवण राम पर उनकी पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पलामू शहर थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं बीडिओ ने भी अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसका किसी और पुरूष के साथ अफेयर है। उन्होंने भी मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है दोनों का विवाद काफी पुराना है। दोनों का तलाक को लेकर कोर्ट में मामला भी चल रहा है।


मारपीट का आरोप 

बीडीओ की पत्नी ने कहा कि पलामू के बैरिया स्थित अपने घर पर थी। तभी उनके पति श्रवण राम आएं और उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे उसे काफी चोट लगी। वहीं, बीडीओ ने भी आरोप लगाया कि 17 अप्रैल, 2022 को जब वो बैरिया स्थित घर आएं, तो घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद दरवाजा खोला गया। देरी का कारण पूछने पर पत्नी उससे उलझ गयी। 

 

प्रेमी को भगा दिया पहले 

बीडिओ का कहना है कि उनकी पत्नी उस दिन अपने प्रेमी विकास दुबे के साथ थी। दरवाजा खोलने के पहले उसने अपने प्रेमी को भगा दिया। इसी कारण पत्नी को दरवाजा देर हुई। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। दोनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दोनों के बीच तलाक के लिए कोर्ट में मामला विचाराधीन है। दूसरी ओर, थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।