logo

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष का महाजुटान, हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष का महाजुटान, हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

द फॉलोअप डेस्क:

दिल्ली (Delhi) के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में आज ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विपक्षी दलों का महाजुटान होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के कई दिग्गज नेता इस रैली में शामिल होंगे। झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के अलावा कई मंत्री, विधायक और गठबंधन के अन्य नेता भी दिल्ली पहुंचेंगे। सभी नेता इस अभियान के जरिए विपक्ष की एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

दिल्ली में विपक्ष का महाजुटान आज

इस अभियान के जरिए विपक्ष चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा। विपक्ष की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। इस रैली में शामिल होने के लिए झारखंड से भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए इंडिया गठबंधन केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है।

Tags - National News Jharkhand News Vote Bachao Desh Bachao Rally INDIA Alliance Rally Delhi