logo

विक्रम शर्मा हत्याकांड : छोटे भाई अरविंद पर विक्रम की पत्नी ने कराया FIR

mbvhkj_cg.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के आपराधिक गुरु विक्रम शर्मा के हत्याकांड में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा की पत्नी ने उनके छोटे भाई अरविंद शर्मा के खिलाफ देहरादून में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बता दें कि विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले थे। ऐसे में जमशेदपुर पुलिस की एक टीम देहरादून जाकर देहरादून पुलिस को जांच में सहयोग करेगी। फिलहाल विक्रम शर्मा की हत्या को लेकर कई पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और पुलिस सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच में जुटी हुई है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह 10 बजे सिल्वर सिटी मॉल के पास विक्रम शर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। विक्रम जिम से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने 3 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 गोलियां विक्रम को लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनके पास पिस्तौल भी थी, लेकिन वह हमलावरों से बचाव नहीं कर सके।

मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले थे और वे प्रॉपर्टी डीलिंग तथा स्टोन क्रशर के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनका नाम दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी जोड़ा जाता रहा है। चर्चा है कि विक्रम कभी अखिलेश सिंह के करीबी और गुरु माने जाते थे। बता दें कि विक्रम पर लगभग 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 20 गंभीर मामले हत्या से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद मॉल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से लोग सहम गए।

 

Tags - Vikram Sharma murder case Akhilesh Singh criminal connection Arvind Sharma FIR Daytime shooting in Dehradun Notorious gangster killing Gangster mentor and protege Criminal cases in Jharkhand High-profile murder case Public panic after shooting Du