द फॉलोअप डेस्क
वेदांत कौस्तव की AITUC मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार से मुलाकात हुई। इस दौरान लंबी और सार्थक चर्चा हुई, जिसमें झारखंड में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। रमेंद्र कुमार मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। बातचीत के दौरान औद्योगिक गतिविधियों के कारण फैल रहे प्रदूषण, खनन क्षेत्रों में पर्यावरण को हो रहे नुकसान, जंगलों की कटाई और इसका मजदूरों व आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि झारखंड जैसे प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है। वेदांत कौस्तव और रमेंद्र कुमार के बीच हुई बातचीत में इस बात पर अफसोस जताया गया कि पर्यावरण और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को आज भी नीति निर्माण की मुख्यधारा में वह स्थान नहीं मिल पा रहा है, जिसके वे हकदार हैं।
.jpg)