logo

उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले का आरोपी उत्तम कुमार पहुंचा कोर्ट, किया सरेंडर

civil_court_2.jpg

रांची 

इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली खबरों में बताया गया है कि उत्तम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। गौरतलब है कि उत्तम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से प्रोविजनल बेल मिली थी। इसी के तहत वह नालंदा स्थित पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था। परीक्षा के बाद उसने कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।  


क्या है पूरा मामला 

बता दें कि पेपर लीक मामले में इसी साल 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 166 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। यह एक्शन तमाड़ के रड़गांव इलाके में लिया गया था, जहां से अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह से जुड़े पांच एजेंटों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अरेस्ट किए गए अधिकांश लोग परीक्षा अभ्यर्थी थे, जबकि कुछ आरोपी संगठित गिरोह से संबंध रखने वाले थे। 

Tags - Uttam Kumar accused Product Constable paper leak court surrendered