logo

सरायकेला में बस और मालवाहक की टक्कर, कई यात्री घायल

WhatsApp_Image_2026-04-15_at_2_50_33_PM.jpeg

सरायकेला 
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुडीह में आज बस और मालवाहक की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। यहां यात्री बस और  मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना से दोनों वाहनों के ड्राइवर की शरीर में गंभीर चोट आई एवं बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए है,बताया जा रहा है दुर्घटना के समय बस पर लगभग 24 लोग सवार थे जो टाटा से कुकड़ु की और आ रहे थे।जानकारी के अनुसार साथी ट्रेवल्स जो झारखंड सरकार द्वारा संचालित ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूरवर्ती इलाका कुकड़ु से टाटा तक चलाया जाता है। जिसका वाहन संख्या JH 22 H- 4062  है तथा मालवाहक वाहन  सफेद रंग का है जिसका वाहन संख्या JH01GE- 8442 है।हादसे के कारण बस में सवार कई  यात्री घायल प्रत्यक्षद
प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि टाटा की और से आ रही यात्री बस को विपरीत दिशा की और से आ रही मालवाहक गाड़ी आपस में आमने सामने भीड़ गए,जिससे जोर की आवाज आयी और जबरजस्त टक्कर हुई। घटना की सुचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंचे तथा स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। वहीं साथी ट्रेवल्स (बस मालिक) के पुत्र बताते है कि मालवाहक गाड़ी के ड्राइवर का आंख लग जाने से इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना की सूचना पाकर चांडिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क  किनारे हटवाया गया। जिससे यातायात में किसी प्रकार का कोई बाधा उत्पन्न न हो और यातायात व्यवस्था सामान्य किया जा सके। पुलिस द्वारा फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है,जिससे कि हादसे के मूल  कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags - Latest Breaking update chandil Thana Accident On sariekela