logo

गरीबों से वसूली नहीं चलेगी, मरीज की मौत पर बिल माफ: मंत्री इरफान अंसारी ने फिर दोहराया आदेश

IRFAAN0011.jpg

रांची 
रांची स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अपग्रेडेड इमरजेंसी विभाग का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। इस पहल को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सशक्त और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
उद्घाटन के मौके पर मंत्री ने फिर से स्पष्ट कहा कि किसी मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों से बिल वसूलना अमानवीय है और ऐसे मामलों में बिल माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सेवा भावना के साथ काम करें, अन्यथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है।


स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अब जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षित चिकित्सा टीम आपातकालीन स्थितियों में कई जिंदगियां बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने #HarGharEmergencyReady पहल का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की कि वे भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें और CPR जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर, सुलभ और सम्मानजनक इलाज उपलब्ध कराना है।


 

Tags - ranchi healthcare government reform action