रांचीः
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अप्रैल को रांची आएंगे। हालांकि रांची में उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में वह 11 अप्रैल को पुरुलिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

वहां से हेलीकॉप्टर से लगभग 3:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर अमित शाह रांची एयरपोर्ट से ही विशेष विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
.jpeg)