द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी द्वारा गुरुवार को उत्पाद आयुक्त से मुलाकात कर 17 जून को कांके रिसॉर्ट में आयोजित गुरु रंधावा के कार्यक्रम में 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसे जाने के संबंध में पत्र दिया गया। साथ ही संबंधित व्यक्ति पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। वहीं उज्ज्वल तिवारी ने पत्र के माध्यम से उत्पाद आयुक्त को बताया कि रांची के कांके रिसार्ट में 17 जून को ब्लू स्टोन कंपनी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। कार्यक्रम में शराब परोसे जाने को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद उज्ज्वल तिवारी ने घटना को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मंत्री, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और रांची उपायुक्त को भी इसकी सूचना प्रतिलिपि के माध्यम से दी गई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N