द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित नील कोठी इलाके में देर रात बाइक चोरी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार दो युवक पल्सर 220 बाइक चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई और मामले की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर थाना ले जाने लगी। लेकिन इसी दौरान एक युवक प्रशासन को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण कुछ ही देर बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया और प्रशासन के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
