logo

हजारीबाग ट्रेजरी में 5 लोगों ने किया 15 करोड़ का घोटाला, 3 सिपाही मास्टरमाइंड; 2 की पत्नियां भी शामिल

हजारीबाग ट्रेजरी में 5 लोगों ने किया 15 करोड़ का घोटाला, 3 सिपाही मास्टरमाइंड; 2 की पत्नियां भी शामिल

हजारीबाग:

ट्रेजरी से 15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस घपले को 3 पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया जबकि 2 आरोपियों की पत्नियों ने भी इस स्कैम में सहयोग किया. पुलिस ने इस केस में पुलिसकर्मी, पंकज, शंभू और रजनीश को गिरफ्तार किया है. साथ ही पंकज और शभू की पत्नियां भी स्कैम में संलिप्त पाई गईं. पुलिस ने इन्हें भी जेल भेजा. जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों को सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया. 

बोकारो ट्रेजरी से भी 4.28 करोड़ की अवैध निकासी
हजारीबाग से पहले बोकारो में भी 4.28 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया था. वह स्कैम भी पुलिस विभाग से जुड़ा है. बोकारो में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लेखा शाखा के लेखपाल कौशल कुमार पांडेय ने सेवानिवृत्त हवलदार उपेंद्र सिंह की जन्मतिथि और बैंक खाता संख्या में छेड़छाड़ करके 3 साल में 4.28 करोड़ रुपये  की अवैध निकासी कर ली. कौशल कुमार पांडेय ने ट्रेजरी से निकाली गई रकम को अपनी पत्नी अनु पांडेय के खाते में  जमा करवाया था. उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. 

लोहसिंघना थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
हजारीबाग वाले मामले में लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जांच टीम ने अभी 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि वित्तीय गड़बड़ी मामले में कई बड़े नाम सामने आने की आशंका है. 
 

Tags - Hazaribagh Treasury ScamHazaribagh Treasury Scam NewsHazaribagh Treasury Scam UpdateHazaribagh Treasury Scam Live UpdateHazaribagh NewsJharkhand NewsCrime NewsScam