logo

रांची के रातू से दो नाबालिग बहनें लापता, दुकान जाने निकली बच्चियां नहीं लौटीं

ेोल्प.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातू थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रातू निवासी सुजीत शर्मा की दो बेटियां, संध्या कुमारी (उम्र 16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (उम्र 12 वर्ष), दिनांक 8 फरवरी की शाम करीब 5 बजे से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वह घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और संभावित जगहों पर दोनों बच्चियों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। बेटियों के अचानक गायब हो जाने से परिवार परेशान है और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बच्चियों के पिता सुजीत शर्मा ने रातू थाना में आवेदन देकर पुलिस से दोनों बच्चियों की खोजबीन की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और आशंका बनी हुई है कि कहीं दोनों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संध्या कुमारी और अर्चना कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। 9304325190, 9060740953, 9122072803। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बच्चियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।