logo

ऑनलाइन गेमिंग की लत से परेशान युवक ने किया सुसाइड

ऑनलाइन गेमिंग की लत से परेशान युवक ने किया सुसाइड

द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा जिले के झुमरी गांव में ऑनलाइन गेमिंग की लत में एक युवक ने जान गवा दी। यहां 20 वर्षीय युवक ने कीटनाशक खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मोहित यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहित बहुत ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलता था। वह मानसिक दबाव में रहता था। बीती रात को उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मोहित की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर गये। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के चचेरे भाई दीपक कुमार यादव ने बताया कि मोहित पिछले कुछ दिनों डिप्रेशन में था। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर वह अक्सर तनाव में रहता था और कई बार बेचैन भी नजर आता था। दीपक के अनुसार इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। मोहित के पिता पेशे से ट्रक चालक हैं और अधिकतर बाहर रहते हैं।