logo

गुमला में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण तेज, अधिकारियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

yimdetk9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर सूचना भवन के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के उप निदेशक जनगणना केष्या नायक आर. एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-2 राजा शंकर ठाकुर ने चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और जिला स्तरीय अधिकारियों को मकान सूचीकरण ब्लॉक के सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर निर्माण की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में स्वगणना (Self Enumeration) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि आम नागरिकों के लिए मकान सूचीकरण कार्य शुरू होने के 15 दिन पहले एक समर्पित वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को जनगणना अभिलेखों के निरीक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि मकान सूचीकरण के माध्यम से मानव बस्तियों की स्थिति, आवासीय कमी और आवश्यकताओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होंगे, जो नीतिगत निर्णय लेने में सहायक साबित होंगे। प्रशिक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि डिजिटल प्रणाली में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर धैर्य बनाए रखें और वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी सशिन्द्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयन्ती देवगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी माधुरी बेक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सहित सभी चार्ज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और जिला स्तरीय जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित रहे।

 

Tags - Census 2027 India training Jharkhand census preparation 2027 CMMS portal training census India House listing block census process Self Enumeration census India Digital census system India Census Act India guidelines Census officials training Jharkh