logo

संकीर्ण सड़क पर दर्दनाक हादसा: भुईयांडीह में भारी वाहन की चपेट में आया मानगो का बाइक सवार, युवक की चली गई जान

IMG_20260409_214521.jpg

जमशेदपुर 

भुईयांडीह मानगो में आज शाम भारी वाहन का चक्का एक युवक के सिर को कुचलता हुआ पार हो गया इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जवाहरनगर रोड़ नंबर-4 निवासी सुदिव्य राय के रूप में हुई है। घटना शाम 4.30 बजे के आसपास की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के वक्त सुदिव्य राय भुईयांडीह स्थित संकीर्ण मोड़ पर अपनी बाइक घुमा कर दूसरी तरफ जा रहा था। तभी उसकी बाइक का पिछला चक्का दूसरे वाहन से टकरा गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान सड़क से जा रहे एक भारी वाहन के पिछले पहिए के नीचे उसका सिर आ गया और वाहन का चक्का युवक के सिर को कुचलता हुआ पार हो गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगो ने बताया कि भुईयांडीह में भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटना का कारण बन रहती है।

Tags - Road accidentFatal accidentHeavy vehicle accidentHead crushed Bike accident Sudivya Rai death Jawaharnagar residentBhuiyandih Mango accident Jamshedpur road mishap Police investigation Postmortem Narrow road turn accident Overspeeding vehicles