द फॉलोअप डेस्क
स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की होनहार खिलाड़ियों अंकिता कच्छप, रूपाली कुमारी और राधिका कुमारी का चयन झारखंड अंडर-19 स्कूल नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी आज पूरी टीम के साथ मणिपुर के लिए रवाना हो गईं। गौरतलब है कि स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के पास अब तक अपना स्थायी खेल मैदान नहीं है, इसके बावजूद क्लब की बेटियाँ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। सीमित संसाधनों में भी इन खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा काबिले-तारीफ है। स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि यदि इन्हें उचित सहयोग और सुविधाएं मिलें, तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं। इस उपलब्धि पर क्लब के संस्थापक अनवरूल हक (उर्फ बबलू), पंचायत समिति सदस्य रेशमी तिर्की, संरक्षक जगदीश सिंह (जग्गू) और रेखा महतो ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता न केवल स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।
.jpeg)