logo

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा में नहीं लगेगा शुल्क, सीएम हेमंत जल्द करेंगे फैसला

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा में नहीं लगेगा शुल्क, सीएम हेमंत जल्द करेंगे फैसला

रांची:
झारखंड राज्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। इसे लेकर हेमंत सरकार जल्द कोई फैसला ले सकती है। गुरुवार को आवासीय कार्यालय में आभार जताने पहुंचे नौजवानों को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी उस वक्त जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क काफी ज्यादा होता था। हमारी सरकार ने इसे कम करने का काम किया। अब सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क को पूरी तरह से माफ करने जा रही है। इसे लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। 


आपका हौसला मेरी ताकत- सीएम
सीएम ने  छात्र-छात्राओं से आगे कहा कि आप लोग अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छे से कीजिए। आपकी परीक्षा की तैयारी को लेकर सरकार द्वारा अलग-अलग कोर्सेज को करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। आपका हौसला मेरी ताकत है। आप सभी मेहनत करें। आपका यह भाई झारखंड के युवाओं के सपनों को साकार करने का काम कर रहा है। सभी को जोहार।


भारत बंद के दौरान एसटी एससी विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को सरकार ने लिया वापस
बता दें कि राज्य सरकार ने 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद के दौरान एसटी एससी विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले पर आदिवासी छात्र संघ और समस्त आदिवासी-मूलवासी संगठन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंच कर सीएम का आभार जताया और उनका स्वागत किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N