logo

नीलडीह में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 6 अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े

theft_jsr_news.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह स्थित ग्वाला बस्ती की है. जहां परिवार के शादी समारोह में बाहर रहने का फायदा उठाया. चोरों ने घर के छह कमरों और अलमारियों के ताले तोड़ डाले और लाखों रुपये के जेवरात ले उड़े. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. 
8 से 10 लाख के जेवर ले उड़े चोर
मिली जानकारी के अनुसार, ग्वाला बस्ती निवासी अवधेश कुमार सिंह के घर में पिछले पांच दिनों से ताला लगा हुआ था. पूरा परिवार नामदा बस्ती में एक शादी समारोह में शामिल होने अपने दूसरे घर गया था. इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया और सुनियोजित तरीके से घर में प्रवेश किया. इस दौरान चोरों ने एक-एक कर कुल छह कमरों के दरवाजों के ताले तोड़े और भीतर रखी छह अलमारियों के लॉक तोड़कर सभी को खंगाल डाला. इस दौरान अलमारियों में रखे करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गये. वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गये.
इलाके में डर का माहौल, पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग 
घटना की जानकारी मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है. इधर, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

 

Tags - jamshedpur theft news theft news Jamshedpur jamsehdpur theft news theft updates jamshedpur latest Jharkhand News theft news theft News Updates latest theft news