पलामू
पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में चोरों ने मुरली प्रसाद सोनी के जेवर दुकान को निशाना बनाया. चोर करीब 15 लाख रुपये के जेवर ले उड़ें. आज सुबह जब मुरली प्रसाद सोनी दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनके दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है. नगद रुपये और कीमती जेवर गायब है. इसके बाद पीड़ित ने इस घटने की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. इसके अलावा चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया जा रहा है. वहीं इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है. पांकी थाना प्रभारी पुलिस चोरों को पकड़ने में जुटी है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
